BHADOHI NEWS: सीएमओ डॉ.संतोष कुमार चक ने रविवार को दो पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने 5 कार्मिकों के 7 दिवस के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी। वहीं पीएचसी अमिलौरी के स्वीपर व वार्ड बॉय को निर्देशित किया कि जबतक वें मुख्यालय पर रहकर निवास नहीं करेंगे। जबतक उनका वेतन आहरित नहीं किया जाएगा। इस दौरान पीएचसी दुर्गागंज के निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.आशीष चतुर्वेदी व एसएलए इंद्रभूषण पांडेय अनुपस्थित पाए गए। जिस पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अनुपस्थित कार्मिकों के माह सितंबर के 7 दिवस का वेतन बाधित किया गया। कैंपस के अंदर बड़े-बड़े जंगली घास उगे हुए थे। जिसे साफ-सफाई कराएं जाने के निर्देश दिए। तत्पश्चात सीएमओ पीएचसी अमिलौरी का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां पर भी कैंपस के अंदर बड़े-बड़े जंगली घास उगे हुए थे। जिसे सीएमओ ने तीन दिवस के अंदर सफाई कराने के लिए निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी वह सभी कर्मचारी सिर्फ कमलेश राय को छोड़कर मौजूद पाए गए। सीएमओ ने वार्ड बॉय वैश अहमद, स्वीपर गुलफाम अहमद व कमलेश राय का माह सितंबर के 7 दिवस का वेतन बाधित कर दिया। वहीं निर्देशित किया गया कि जब तक स्वीपर वह वार्ड बॉय मुख्यालय पर रहकर निवास का प्रमाण पत्र डॉ.राजन शर्मा द्वारा नहीं दिया जाता। तब तक उनका वेतन आहरित नहीं किया जाएगा।







