FATEHPUR NEWS: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सिविल बार हाल में सर्व समाज अधिवक्ता संगठन द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केपी सिंह एडवोकेट ने की, जबकि संरक्षक बलिराज उमराव मौजूद रहे। समारोह में अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और मिष्ठान वितरण के साथ ठंडाई का आनंद लिया। इस दौरान हाल ही में होने वाले जिला बार चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई। अध्यक्षता करते हुए केपी सिंह एडवोकेट और बलिराज उमराव ने अपने संबोधन में कहा कि अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जननायक सचान और महामंत्री पद के प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव को भारी मतों से विजयी बनाना है। इसके लिए सभी अधिवक्ताओं से एकजुट होकर चुनाव लड़ने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि सर्व समाज की पूरी कमेटी को जिताना आवश्यक है, जिससे अधिवक्ताओं का सम्मान सुरक्षित रहेगा और कचहरी परिसर में विकास कार्यों को गति मिलेगी। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रत्याशी जननायक सचान, महामंत्री प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव, शिव विक्रम सिंह, श्रीकृष्ण गुप्ता, अजय पटेल, बीडी मौर्य, अमरनाथ कैथल, बचनीलाल, सत्येंद्र श्रीवास्तव, विनीत श्रीवास्तव, बृजेंद्र यादव, मुलायम सिंह यादव, सुनील उमराव, परीक्षित यादव, इंद्रजीत यादव, जगदीश मौर्य, प्रदीप खन्ना, अजय श्रीवास्तव, रामसागर कुशवाहा, कमलेश उमराव, शिव शंकर यादव, पीके उमराव, सुनील गुप्ता, प्रेमचंद यादव, सलीम अहमद, सत्येंद्र मौर्य, अखिलेश मौर्या, अजीत कुमार मौर्य, अनुपम लोधी, अखिलेश लोधी, राजकुमार लोधी, रमेश निषाद, संदीप श्रीमाली, सुरेंद्र कुमार प्रजापति, सम्मान सिंह, शुगर पटेल, रिजवान डियर, मनमून खान एडवोकेट, जिया उल हसन, दिनेश पटेल, राम नजर पटेल, महेंद्र यादव, सुनील वर्मा, धीरेंद्र वीर, धीरेंद्र यादव, रामजी सहाय, राकेश यादव, अश्विनी यादव, अर्जुन सिंह सहित हजारों अधिवक्ता उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सभी अधिवक्ताओं ने सर्व समाज अधिवक्ता संगठन के प्रत्याशियों को जीताने का संकल्प लिया।







