Home उत्तर प्रदेश सिविल न्यायालय में अवैध तमंचा सहित युवक गिरफ्तार

सिविल न्यायालय में अवैध तमंचा सहित युवक गिरफ्तार

जमीनी विवाद में न्यायालय आया था युवक न्यायालय परिसर में मचा हड़कंप

AURAIYA NEWS: जनपद के बिधूना सिविल न्यायालय में जमीनी विवाद को लेकर न्यायालय परिसर के अंदर गेट से प्रवेश करते समय एक युवक के पास से मेटल डिटेक्टर की मदद से पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है, जांच पड़ताल के दौरान स्कैनर से उसके झोले में रखा अवैध तमंचा बरामद करने के साथ सुरक्षा कर्मियों ने गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय परिसर में तमंचा लाए जाने की जानकारी मिलते ही अधिवक्ताओं के साथ न्यायिक कर्मियों व वहां मौजूद वादकारियों में हड़कंप मच गया। न्यायालय सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों द्वारा आरोपी युवक को पुलिस को पूछताछ के लिए सुपुर्द कर दिया है।जानकारी के अनुसार बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम साहूपुर निवासी राकेश कुमार लवप्रीत अपने एक गांव के जमीनी विवाद को लेकर मंगलवार को सिविल न्यायालय बिधूना आया था  उसके बैग में अवैध रूप से 315 बोर का एक तमंचा पड़ा हुआ था तभी गेट पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने बैग में कुछ अवैध होने की आशंका पर उक्त बैग को मेटल डिटेक्टर मशीन पर रखने को कहा गया लेकिन वह दिखाने को तैयार नहीं हुआ जिस पर सुरक्षा कर्मी अनिल गुर्जर, संगीता, राजेश पाल, नकुल व विमल साहनी आदि सुरक्षा कर्मियों ने अपने निर्धारित दायित्व का पालन करते हुए उक्त बैग को जैसे ही मशीन पर रखा मेटल डिटेक्टर ने स्कैन कर उसमें रखा अवैध तमंचा पकड़ लिया। बैग में तमंचा लेकर न्यायालय में प्रवेश करने को लेकर जैसे ही लोगों को जानकारी हुई वैसे ही न्यायिक अधिकारियों कर्मियों के साथ वहां मौजूद अधिवक्ताओं व वादकारियों में हड़कंप मच गया। न्यायालय सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने अवैध तमंचे सहित आरोपी युवक को पकड़कर कोतवाली बिधूना पुलिस को तत्काल सूचना दी जिस पर सीओ पी पुनीत मिश्रा, कोतवाल मुकेश बाबू चौहान कस्बा प्रभारी सुहेल खान समेत पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंच गए और आरोपी युवक को पुलिस को पूछतांछ के लिए सौंप दिया गया है। बताया गया है कि अवैध तमंचे के मामले में गिरफ्तार किए गए लवप्रीत के चाचा राकेश की मां राजरानी ने अपने गांव में कुछ प्लाट बेचे थे और जो एक प्लांट गांव के व्यक्ति को बचा था उसने धोखाधड़ी कर लिखा पढ़ी के दौरान प्लाट के साथ अछल्दा रोड के किनारे स्थित उसकी 5 बीघा जमीन भी अपने नाम करवा ली जिसका उसे कोई पैसा भी नहीं दिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है वहीं आरोपी की बाइक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। न्यायालय में हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।