SAHARANPUR, शुक्रवार को सिविल डिफ़ेंस सहारनपुर द्वारा नागल के जनता इंटर कॉलेज में एनसीसी के कैडिट को हवाई हमले से बचाव एव रेस्क्यू का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे सिविल डिफ़ेंस की बेसिक जानकारी भूपेन्द्र कुमार जी (प्रभारी सहायक उपनियंत्रक) ने अपने वक्तव्य दी इसके बाद श्री अशोक कुमार सैनी जी (स्टाफ अधिकारी ) ने हवाई हमले से बचाव एव रेस्क्यू की जानकारी अपने वक्तव्य में दी तत्पश्चात राजवीर वर्मा जी (पोस्ट वार्डेन आ०) ने भी सभी प्रैक्टिकल एनसीसी के जवानों से ही कराकर फ़ाइनल अभ्यास कराया। मान एनसीसी के मुख्य कमांडर जी के मुख से आज के इस प्रशिक्षण को आम जन जीवन के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण एव उपयोगी बताया। बाद में एक स्मृति चिन्ह देकर सिविल डिफ़ेंस सहारनपुर की टीम का धन्यवाद किया।







