150 से अधिक महिलाओं व किशोरियों ने उठाया स्वास्थ्य शिविर का लाभ
BHADOHI NEWS: वेल्सपन फाउंडेशन फॉर हेल्थ एंड नॉलेज और मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के संयुक्त तत्वाधान मे सुरियावां ब्लॉक के सियरहा गांव में एक दिवसीय स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ सीएचओ रेनू बाला के द्वारा किया गया। इस दौरान शिविर में 150 से अधिक महिलाएं और किशोरियों के स्वास्थ का परीक्षण करते हुए दवाएं दी गई। सीएचओ ने सभी महिलाओं व किशोरियों को परामर्श देते हुए कहा कि जब भी तबियत खराब होने की शिकायत हो तो उस स्थिति में कहीं इधर-उधर इलाज के लिए जाने की आवश्यकता नहीं है। तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां पहुंचे। जहां पर चिकित्सक के साथ ही मुफ्त में दवा आदि की व्यवस्था दी जाती है। आवश्यकता पड़ने पर मरीजों का मुफ्त में एक्सरे व ब्लड की जांच कराई जाती है। वहां पर सरकार द्वारा समुचित इलाज की व्यवस्था कराई गई है। उन्होंने महिलाओं व किशोरियों को खान-पान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। इस मौके पर आशा प्रिया सिंह, एएनएम सुजाता, उमाशंकर, केशा, सरिता मौर्या आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।







