Home उत्तर प्रदेश सिद्धार्थनगर में सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन

सिद्धार्थनगर में सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन

SIDHARTHNAGAR NEWS: सिद्धार्थनगर में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए, सांसद जगदम्बिका पाल के नेतृत्व में सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन होने जा रहा है। इसका शुभारंभ 29 अगस्त, राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर होगा।
यह खेल महोत्सव तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा: ग्राम स्तर, ब्लॉक/वार्ड स्तर, और जिला स्तर। इसमें महिला, पुरुष और दिव्यांग सहित समाज के सभी वर्ग के लोग हिस्सा ले सकेंगे। महोत्सव में पारंपरिक खेलों जैसे कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, क्रिकेट, गुल्ली-डंडा और वॉलीबॉल को शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री के ‘हर मैदान पर खेल हो’ और ‘हर व्यक्ति आनंद के लिए खेल खेले’ के सपने को साकार करना है। खिलाड़ियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 29 अगस्त से 10 सितंबर तक चलेगा। महोत्सव का समापन 21 से 25 सितंबर तक होने वाले जिला स्तरीय खेलों के बाद प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन के साथ होगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए, सांसद आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक भी हुई, जिसमें आयोजन समिति के कई सदस्य मौजूद रहे।