Home उत्तर प्रदेश सिद्धार्थनगर कोषागार में डबल लॉक अभिलेखों का सत्यापन

सिद्धार्थनगर कोषागार में डबल लॉक अभिलेखों का सत्यापन

SIDHARTHNAGAR NEWS: जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर0 ने वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेंद्र कुमार मौर्य के साथ मंगलवार को कोषागार में डबल लॉक में रखे अभिलेखों का निरीक्षण किया। इसमें जनरल स्टाम्प, कोर्ट फीस टिकट, नोटरी टिकट, राजस्व टिकट, इंडिया इंश्योरेंस अधिवक्ता कल्याणकारी टिकट और बहुमूल्य वस्तुएं शामिल थीं। सत्यापन के दौरान मुख्य रोकड़िया शिव कुमार गुप्ता एवं अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि नियमित जांच से पारदर्शिता और वित्तीय विश्वसनीयता सुनिश्चित होती है।