Home उत्तर प्रदेश सिद्धपीठ ठड़ेश्वरी मन्दिर में बुढ़वा मंगल पर्व व दंगल में पहलवानों ने...

सिद्धपीठ ठड़ेश्वरी मन्दिर में बुढ़वा मंगल पर्व व दंगल में पहलवानों ने दिखाए अपने अपने दांव-पेंच

JALAUN NEWS: सिद्धपीठ ठड़ेश्वरी मन्दिर उरई में बुढ़वा मंगल पर्व पर विशाल मेला व घटिया वाले महावीर मंदिर पाठकपुरा उरई में विशाल दंगल गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित किया गया। जिसमें जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था में शांति पूर्वक संपन्न हुआ। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डा.दुर्गेश कुमार द्वारा बुढ़वा मंगल पर्व पर नगर व जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी मन्दिरों व दंगल की सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने पर्याप्त पुलिस व पीएसी बल की दो दिन पूर्व से ही तैनाती कर दी गई थी। ताकि उपरोक्त कार्यक्रम में अराजकत तत्व अपने मंसूबोंउ में कामयाब न हो सके। सिद्धपीठ ठड़ेश्वरी मन्दिर उरई में मन्दिर के महन्त श्री श्री 1008 श्री सिद्ध रामदास जी महा मण्डलेश्वर की देखरेख में रही। उन्होंने श्रृद्धालु भक्तगणों आर्शीवाद दिया। इस अवसर पर मन्दिर परिसर में मन्दिर के कार सेवक व विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल आदि कई संगठनों के कार सेवकों ने अपना भरपूर सहयोग किया। पुलिस व महिला पुलिस अधिकारियों व सिपाहियों का भी भरपूर सहयोग रहा। मेला में हजारों भक्त गणों व श्रृद्धालु भक्तगणों ने अपने परिवार के साथ मेला व दंगल का आनंद लिया। जय मातेश्वरी समिति पाठकपुरा उरई के दंगल समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार अवस्थी टिन्नी महाराज सभी पहलवानों का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि कल 3 सितम्बर को अन्तिम दिन अच्छे पहलवानों की दर्शनीय कुश्तियां होंगी। उन्होंने सभी दंगल प्रेमियों से आने की अपील की है।