KUSHINAGAR NEWS: देश विदेश में हिन्दी के प्रचार-प्रसार व उत्कृष्ट साहित्यिक उपलब्धियों के लिए कवि सार्जेंट अभिमन्यु पाण्डेय ‘मन्नू’ को उ प्र हिन्दी संस्थान लखनऊ के सभागार में रविवार को अन्तर्राष्ट्रीय साहित्यिक समारोह में ‘ ‘साहित्य श्री’ सम्मान से सम्मानित किया गया। सार्जेंट मन्नू ने अपनी काव्य पुस्तक ‘दो पग’ मंत्री दानिश आजाद अंसारी को भेंट की तथा नेपाल से आए प्रतिनिधि मण्डल के अध्यक्ष डा हरि प्रसाद तिमिलसिना को अपनी भजन पुस्तक ‘भक्ति अमिय रस भेंट कर सम्मानित किया। भारत नेपाल के साहित्यकारों की उपस्थिति में समारोह के मुख्यअतिथि उ प्र सरकार में अल्प संख्यक कल्याण व हज मंत्री दानिश आजाद अंसारी के कर कमलों से ये सम्मान देश तथा विदेश के कवियों साहित्यकारों को उनकी हिन्दी साहित्य में प्राप्त श्रेष्ठ उपलब्धियों के लिए दिया गया।अध्यक्षता आयोजन समिति रुबरु फाउण्डेशन के अध्यक्ष डा इरशाद राही व सफल संचालन सुश्री अनीता सहगल वसुन्धरा ने किया। समारोह में डा अक्स वारसी, डा इम्तियाज समर, डा अजीत श्रीवास्तव, डा बाल कृष्ण महाजन, डा कृष्ण कुमार द्विवेदी, आकाश वाणी की उद्घोषिका सीमा भारती, सिराज अली सिराज, बेअदब लखनवी, सुरभि श्रीवास्तव, अजहर हुसैन, शकील अहमद आदि साहित्यकार उपस्थित रहे। डा. उमाकांत राय, डा इंद्रजीत मिश्र, डा प्रेमचंद सिंह, डा सुधाकर तिवारी, डा राम नरेश दुबे, डा संजय मिश्र, जितेन्द्र पाण्डेय जौहर, सत्य प्रकाश शुक्ल ‘बाबा’ आकाश महेश पुरी, अवध किशोर अवधू, मनंजय तिवारी निर्मल, भूपेन्द्र राय गंवार ओम् प्रकाश द्विवेदी ओम्, आरके भट्ट बावरा, श्याम नारायण गुप्त, हरेंद्र पाण्डेय आदर्श, जयकृष्ण शुक्ल, मधुसूदन पाण्डेय,मदन मोहन पाण्डेय, मोहन पाण्डेय भ्रमर संतोष संगम, संतोष तनहा, नन्दलाल विद्रोही, नन्दलाल कांति पति आदि साहित्यकारों ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर कवि अभिमन्यु पाण्डेय ‘मन्नू’ को बधाई दी है।







