PRATAPGARH NEWS: सावन मास के चौथे शनिवार को बाबा बेलखरनाथ धाम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना किया।मंदिर में सुबह से ही भक्तजनों का तांता लगा रहा।पूरा मेला क्षेत्र हर हर महादेव,ओम नम: शिवाय से गुंजायमान रहा।वही भारी भीड़ का लाभ उठाकर चैन स्नैचिंग गिरोह भी सक्रिय रहा।मेले से दो महिलाओं के चैन चोरी की सूचना मंदिर के पुजारी बद्री गिरी द्वारा दी गई।किशुनगंज निवासी मोनी गुप्ता और पूरे बेनीराम निवासी गीता पांडेय पत्नी वीरेंद्र पांडेय की चैन चोरी की सूचना मिली है।आखिर सवाल यह उठता है पुलिस प्रशासन के रहते चैन चोरी कैसे हुई क्या पुलिस सतर्क नहीं थी या दर्शनार्थियों के सुरक्षा के प्रति लापरवाह बनी रही।बद्री गिरी, हवलदार शास्त्री, रिंकू,सिकंदर, अरुण सिंह, संदीप सिंह, उदय प्रताप, बृजेश, मुरली, शनि, विशाल, मनदीप, अजीत ओझा आदि स्वयंसेवक दर्शनार्थियों के सहयोग में लगे रहे।







