ETAWA NEWS: प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने हमराह कांस्टेबल सत्यवीर सिंह और अवनीश कुमार के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बंटू उर्फ हंसराज
30 पुत्र लल्लू सिंह निवासी ग्राम माढई थाना शिकोहाबाद, जिला फिरोजाबाद के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपनी साली की बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। शिकायत के बाद आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुटी थी। सोमवार को टीम ने उसे बस अड्डा चौराहा के पास पुल के नीचे से पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।







