PRATAPGARH NEWS: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया। चिल्डेªन पैराडाइज स्कूल लालगंज में बीती इक्तीस जनवरी को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। प्रतियोगिता में सफल मेधावियों को मंगलवार को विद्यालय में समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य आदर्श मिश्र ने बताया कि विद्यालय के आरोही सिंह, प्रियांशी द्विवेदी, रोशनी सोनी, ऋषभ तिवारी, अमन वर्मा, जहीर खॉन, सुमित मौर्य, शुभम पाल, मोनिका विश्वकर्मा, तनिष्का सिंह समेत तीस मेधावी छात्र छात्राओं को परीक्षा में अव्वल आने पर सम्मानित किया गया। प्रबंधक विकास मिश्र ने छात्र छात्राओं को मेहनत व लगन से पढ़ाई को लेकर प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्य भरत ओझा ने किया। कार्यक्रम में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के मार्गदर्शक रहे शिक्षक संजीव पाण्डेय का भी कार्यक्रम में सम्मान हुआ। इस मौके पर जनक शुक्ल, अनूप मिश्र, राजेन्द्र तिवारी, अनिषेक मिश्र, आशीष गुप्ता, सरिता पाण्डेय, प्रतिभा द्विवेदी, प्रतिमा मिश्रा, आनन्द मिश्र आदि मौजूद रहे।







