SAHARANPUR NEWS: नगर के महोल्ला कोठीवाला में चल रही सन्त शिरोमणि गुरु रविदास साप्ताहिक अमृत कथा में कथावाचक श्री आनंद सागर महाराज जी ने श्रीगुरु रविदास जन्मोत्सव की कथा का वर्णन किया जिसमें उन्होंने बताया कि 1433 ईसवी पूर्व माघ माह की पूर्णिमा में ठंडी शीत लहर में जब कर्मा को दर्द शुरू हुए तो राहु जी धम्मो दाई को लेकर घर पहुँचे । धम्मो दाई के शरीर पर कौड़ था ओर आंखों से बहुत कम नजर आता था । लेकिन जैसे ही धम्मो दाई श्रीगुरु रविदास जी महाराज के पैर पकड़ती है तो उसके शरीर के सब दुःख दर्द दूर हो जाते है ओर वो जोर से चिल्ला कर राहु और कर्मा को कहती है तुम्हारे घर लाल नही भगवान आ गया । इस अवसर पर केक काटकर व भगतगनो ने नाच गाकर खुशियां मनाई। कथा में दूसरे दिन का शुभारंभ श्रीगुरू रविदास युवा समिति द्वारा फीता काटकर किया । पावन ज्योत सन्दीप, मा0 मांघे राम व अतर सिंह के घर से कथा प्रांगण में पहुँची। इस अवसर पर अध्यक्ष अजय कुमार व सूरज ने अपने विचार रखते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन निरन्तर होने चाहिए जिससे सतगुरु का मिशन बढ़ता रहे। कथा का संचालन आकाश काशी द्वारा किया गया। इस दौरान रवि कुमार, सन्दीप कुमार, राहुल, मा0 मंघेराम, सागर, अभिषेक, मेनपाल, सुमित, अर्जुन, विशाल आदि भारी संख्या में भगतगण उपस्थित रहे।







