Home उत्तर प्रदेश सात जुलाई को शपथ लेंगे कांग्रेस के नये पदाधिकारी

सात जुलाई को शपथ लेंगे कांग्रेस के नये पदाधिकारी

JHANSI NEWS: जिला कांग्रेस कमेटी  के अध्यक्ष देशराज रिछारिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि 7 जुलाई को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के नव मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह श्रीलक्ष्मी गार्डन इलाईट सीपरी रोड में दोपहर 12:30 बजे आयोजित किया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि  बृजलाल खाबरी  पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं विशिष्ट अतिथि  प्रदीप जैन ‘आदित्य’  पूर्व केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार व  डॉ. सुधांशु त्रिपाठी पूर्व सचिव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी होंगे। समारोह में नि. प्रदेश  सचिव राहुल रिछारिया सहित जिला कोर्डिनेटर  पूर्व विधायक  सोहेल अख्तर अंसारी, मलखान सिंह यादव एवं बलवान सिंह यादव व कु. मुकुट सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। नव-शक्ति व  नव -प्रतिज्ञा  संकल्प समारोह के नाम से आयोजित उक्त समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके कार्यों का वितरण भी किया जायेगा।