Home उत्तर प्रदेश साइबर ठगी के शिकार पीड़ितों को उनकी धनराशि बैंक खातों में कराया...

साइबर ठगी के शिकार पीड़ितों को उनकी धनराशि बैंक खातों में कराया गया वापस

साइबर क्राइम पुलिस की सक्रियता से मिल सका पैसा

FATEHPUR NEWS: साइबर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी अपराध के निकट पर्यवेक्षण में एनसीआरपी पोर्टल एवं पीड़ितों द्वारा दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र की जाँच के अनुक्रम में साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद फतेहपुर टीम द्वारा सार्थक प्रयास करते हुये शिकायतकर्ताओं की धनराशि उनके खाते में पुनः वापस कराया गया। शिकायतकर्ताओं द्वारा जनपदीय उच्चाधिकारियों व साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम का आभार व्यक्त किया। इस क्रम में सक्षम सिंह चौहान निवासी भिटौरा बाईपास, रामनगर पक्का तालाब थाना कोतवाली जनपद फतेहपुर द्वारा फ्रेंचाइजी लेने के लिये कुल 5,49,250/- रूपये की धनराशि आनलाइन ट्रांसफर किया गया था। आवेदक द्वारा अपने साथ साइबर फ्राड की जानकारी होने पर तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी थी, एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये सम्बन्धित लाभार्थी खाताधारक की तस्दीक व सम्बन्धित बैंक से पत्राचार कर समन्वय स्थपित करते हुये सम्पूर्ण धनराशि 549250/- रूपये को आवेदक के बैंक खाते में सकुशल वापस करा दी गई। वहीं आवेदिका सम्पत देवी निवासी अजमतपुर थाना ललौली जनपद फतेहपुर के खाते से कुल खाते से 217000/- रूपये की धनराशि आनलाइन यूपीआई के माध्यम ट्रांसफर कर लिया गया। आवेदिका के द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज व साइबर क्राइम पुलिस थाना पर अभियोग पंजीकृत कराया गया, साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये सम्बन्धित बैंकों से पत्राचार कर समन्वय स्थपित करते हुये ट्रांसफर धनराशि 217000/- रूपये को होल्ड कराते हुये विवेचनात्मक कार्यवाही के अनुक्रम कर सम्पूर्ण धनराशि 217000/- रूपये आवेदिका के बैंक खाते में सकुशल वापस करा दी गई। तथा आवेदक रोहित गौतम निवासी जलाला थाना कल्यानपुर जनपद फतेहपुर द्वारा सोलर पॉवर प्लांट लगवाने के नाम पर के लिये कुल 118000/- रूपये की धनराशि आनलाइन ट्रांसफर किया गया था। आवेदक द्वारा अपने साथ साइबर फ्राड की जानकारी होने पर तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर थाना कल्यानपुर पर अभियोग कराया गया था, एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये सम्बन्धित लाभार्थी खातों में समस्त धनराशि होल्ड कराकर सम्बन्धित बैंकों से पत्राचार कर विधिक कार्यवाही के क्रम में  सम्पूर्ण धनराशि 118000/- रूपये को आवेदक के बैंक खातें में सकुशल वापस करा दी गई। इसी तरह आवेदक सुरेश कुमार निवासी चक इटैली थाना हथगाँव जनपद फतेहपुर मोबाइल सिम बदलकर खाते से कुल खाते से 91740/- रूपये की धनराशि आनलाइन यूपीआई के माध्यम ट्रांसफर कर लिया गया। आवेदक द्वारा अपने साथ साइबर फ्राड की जानकारी होने पर तत्काल साइबर क्राइम पुलिस थाना शिकायत दर्ज करायी गयी। शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये सम्बन्धित लाभार्थी खाताधारक की तस्दीक व सम्बन्धित बैंक से पत्राचार कर समन्वय स्थपित करते हुये धनराशि 90000/- रूपये को आवेदक के बैंक खातें में सकुशल वापस करा दी गई। आवेदक साहिल पटेल निवासी बबई थाना चाँदपुर जनपद फतेहपुर को कॉल कर उसके भाभी के मातृत्व शिशु का पैसा आने की बात कहकर खाते से 99000/- रूपये की धनराशि आनलाइन यूपीआई के माध्यम ट्रांसफर कर लिया गया। आवेदक द्वारा अपने साथ साइबर फ्राड की जानकारी होने पर तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी थी, एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये हुये सम्बन्धित लाभार्थी खातें में 75588/- रू0 धनराशि होल्ड कराकर सम्बन्धित बैंकों से पत्राचार कर विधिक कार्यवाही के क्रम में  धनराशि 75588/- रूपये को आवेदक के बैंक खातें में सकुशल वापस करा दी गई। आवेदक राधाकृष्णा निवासी दपसौरा थाना चाँदपुर जनपद फतेहपुर को कॉल कर खाते से 9000/- रूपये की धनराशि आनलाइन यूपीआई के माध्यम ट्रांसफर कर लिया गया। आवेदक द्वारा अपने साथ साइबर फ्राड की जानकारी होने पर तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी थी, एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये हुये सम्बन्धित लाभार्थी खातें में 9000/- रू0 धनराशि होल्ड कराकर सम्बन्धित बैंकों से पत्राचार कर विधिक कार्यवाही के क्रम में  धनराशि 9000/- रूपये को आवेदक के बैंक खातें में सकुशल वापस करा दी गई। साइबर क्राइम पुलिस थाना से धनराशि वापस कराने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक श्रवण कुमार सिंह मय टीम साइबर क्राइम पुलिस मौजूद रही हैं।
जनसामान्य के लिए फतेहपुर पुलिस की अपील
1. किसी भी अंजान Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट करने से पहले उसकी सुरक्षा जांच लें, फ़्री Wi-Fi में डेटा चोरी का खतरा रहता है।
2. अपने सभी अकाउंट्स पर 2-Factor Authentication (2FA) अनिवार्य रूप से एक्टिवेट करें।
3. किसी भी ऐप को इंस्टॉल करने से पहले उसके डेवलपर और परमिशन को ध्यान से पढ़ें।
4. पासवर्ड हमेशा मजबूत बनाएं और अलग-अलग अकाउंट्स के लिए अलग रखें।
5. लैपटॉप/मोबाइल में एंटीवायरस और फ़ायरवॉल हमेशा ऑन रखें।
6. QR कोड स्कैन करते समय सतर्क रहें, नकली QR से आपके पैसे ट्रांसफर हो सकते हैं।
7. स्क्रीन शेयरिंग या रिमोट एक्सेस ऐप्स (जैसे AnyDesk, TeamViewer) केवल भरोसेमंद लोगों के साथ ही इस्तेमाल करें।
8. मोबाइल नंबर या OTP किसी को भी शेयर न करें, चाहे सामने वाला खुद को कस्टमर केयर ही क्यों न बताए।
9. ऑनलाइन शॉपिंग करते समय केवल विश्वसनीय और आधिकारिक वेबसाइट/ऐप का ही इस्तेमाल करें।
10. इस प्रकार की कोई भी घटना होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या वेबसाइट (https://cybercrime.gov.in) पर कॉल करके ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं ।
11. साइबर अपराध से सतर्क रहिए, सुरक्षित रहिए।
12. ऑनलाइन सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव की सबसे बड़ी ढाल है।