Home उत्तर प्रदेश साइबर ठगी का शिकार व्यक्ति को पुलिस ने 8700 रुपए दिलाया वापस

साइबर ठगी का शिकार व्यक्ति को पुलिस ने 8700 रुपए दिलाया वापस

MIRZAPUR NEWS: लालगंज साइबर सेल पुलिस टीम ने एक साइबर ठगी के मामले में  पीड़ित व्यक्ति को 8700/- रुपये वापस दिलाए। इस मामले में थाना लालगंज में 26 अगस्त 2025 को दुबार कला मुरधुरा पोस्ट निवासी रमाकान्त ने थाना लालगंज के NCRP पोर्टल पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। अभियुक्त ने लिखित शिकायत पत्र के जरिए बताया कि लोन दिलाने व KYC कराने के नाम पर अज्ञात द्वारा 8700/- की ठगी की गई थी। इस सम्बन्ध में शिकायत दर्ज थाना लालगंज की साइबर सेल टीम द्वारा जाँच शुरू की गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “सोमेन बर्मा” के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक आपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना लालगंज की साईबर पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान धनराशि को शिकायतकर्ता के बैंक खाते में कुल ₹ 8700/- रुपये वापस कराए गए। खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं साइबर क्राइम टीम थाना लालगंज पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया। आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ठगी से जागरुक किया गया और अन्य लोगों को भी साइबर ठगी से सावधान रहने के लिए बताने की बात कही गई। अभियुक्त ने साइबर सेल टीम थानाध्यक्ष संजय कुमार, कांस्टेबल संतोष कुमार, और कांस्टेबल कुलदीप पाल को धन्यवाद ज्ञापित किया।