KAUSHAMBI NEWS: हलधर स्कूल एंड कॉलेज अझुवा में शनिवार को साइंस एग्जीबिशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के कक्षा 6 से 9 तक के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान पर आधारित विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए। बच्चों ने अपने मॉडल के माध्यम से शिक्षकों को उससे जुड़ी जानकारियां भी दीं। साइंस एग्जीबिशन में स्कूल की 8.वीं क्लास की प्राची, परी, कंचन,सौरभ 6.वीं के महादेव, 7.वीं की सरस्वती ने बेहतर मॉडल्स बनाए थे। छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडलों को देखकर शिक्षक भी काफी प्रभावित हुए। इस दौरान साइंस टीचर ने छात्रों को विज्ञान से जुड़े कई रोचक तथ्यों की जानकारी देते हुए उन्हें विज्ञान के प्रति जागरूक किया। विद्यालय की प्रिंसिपल संगीता सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन में विज्ञान की बहुत बड़ी भूमिका है। आज जमीन से लेकर चांद तक का सफर विज्ञान की बदौलत ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि हमारे दैनिक जीवन की छोटी-छोटी चीजों में भी विज्ञान का महत्व छिपा है, जैसे समय देखने के लिए घड़ी, बातचीत के लिए मोबाइल, पानी पीने के लिए शुद्धिकरण व्यवस्था और मनोरंजन के लिए टेलीविजन जैसी कई मसीने बनाई गई हैं । कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रिंसिपल व साइंस टीचर ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। साथ ही सभी विद्यार्थियों को भविष्य में विज्ञान प्रतियोगिताओं में भाग लेने और बेहतर मॉडल तैयार करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक अनुज सिंह ने भी छात्रों का उत्साह वर्धन किया।







