मंदिर परिसर में समय-समय पर धार्मिक आयोजन किया जाता है : उपेंद्रनाथ मिश्र
KUSHINAGAR NEWS: अहिरौली राजा के शिव मंदिर परिसर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें लोक गायक अजय तिवारी ने एक से बढ़कर एक गीत गाकर सुनाया जिसे लोग बहुत सराहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेश राव व साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष कौशल जायसवाल द्वारा कलाकारों को चुनरी ओढ़ा कर सम्मानित किया राजेश राव ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम से आपसी भाईचारा और धार्मिक भावनाओं का विकास होता है और लोग जागृत होते हैं l कौशल जायसवाल ने कहा कि मंदिर परिसर में एक से बढ़कर एक धार्मिक आयोजन किया जा रहा है l यह बहुत ही सराहनीय कदम है l हम सभी मंदिर समिति के सदस्यों को आभार प्रकट करते हैं l
गायक अजय तिवारी ने —- बम बम भोले बम बम भोले बाबा आपकी महिमा निराली है —– सावन में शिव भजन कीर्तन होला —- दरबार में जाना है जल चढ़ाना है — एक से बढ़कर एक गीत गाकर सुनाया और खूब बाहबाही लूटा ।कार्यक्रम के आयोजन समिति के अध्यक्ष मंदिर के पुजारी उपेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि मंदिर परिसर में समय समय पर धार्मिक आयोजन किया जाता है और हर पर्व पर विशेष पूजा अर्चना का आयोजन रखा जाता है lइस अवसर पर अजय जायसवाल ,दुर्गेश जायसवाल, मनोज मिश्रा, शिवम मद्धेशिया अशोक पटेल ,चंचल गुप्ता, संदीप जायसवाल ,मनोज जायसवाल, सतेन्द्र जायसवाल, सतेन्द्र मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।







