Home उत्तर प्रदेश सांसद ने बढ़नी के दिवंगत दवा कारोबारी दंपति के परिजनों को दी...

सांसद ने बढ़नी के दिवंगत दवा कारोबारी दंपति के परिजनों को दी सांत्वना

SIDHARTHNAGAR NEWS: नगर पंचायत बढ़नी में बीते गुरुवार को दवा कारोबारी मदन मोहन अग्रवाल और उनकी पत्नी अंजू अग्रवाल की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत के बाद पूरे नगर में शोक का माहौल है। इस दुखद घड़ी में, डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल शनिवार देर रात्रि मृतक दंपति के आवास पहुंचे। सांसद पाल ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ लगभग आधे घंटे तक बैठकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेत्री व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष बढ़नी सुनील अग्रहरि, राजकुमार उर्फ राजू शाही, सिद्धार्थ पाठक, सूर्यप्रकाश पाण्डेय, अनिल अग्रहरि समेत कई अन्य स्थानीय नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।