SAHARANPUR NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, के निर्देशन में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा शांति भंग करने वाले अभियुक्तगण पर जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में थाना बेहट पर तैनात उ0नि0 दीपक कुमार व है0का0 109 संजीव कुमार जाँच प्रार्थना पत्र में मामूर थे तो ग्राम खुर्रमपुर में गाँव के बाहर कुछ लोग इकट्ठा थे जिसमें 1.हसीन पुत्र गुलशेर 2.शहजाद पुत्र मजाहिर 3.राजुल पुत्र लतीफ 4.सुफियान पुत्र आशिक निवासीगण ग्राम खुर्रमपुर थाना बेहट जिला सहारनपुर आने जाने वाले राहगीरों पर चोर होने का शक जताते हुए आमदा फसाद हो रहे थे । पुलिसकर्मियों द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया गया तथा अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गयी तो उपरोक्त अभियुक्तगण नहीं माने तथा और अधिक उत्तेजित होकर आमदा फसाद होने लगे। पुलिस टीम नें अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार कर अभियुक्तगण का चालान अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में चालान कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।







