Home उत्तर प्रदेश सहकारिता विभाग के अन्तर्गत भारत सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं का...

सहकारिता विभाग के अन्तर्गत भारत सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं का करें व्यापक प्रचार

सहकारिता से मिलने वाले लाभ को किसानों तक पहुॅचाया जाये:डीएम

PRATAPGARH NEWS: जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय के सभागार में कम्पोजिट डी0सी0डी0सी0 की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने ए0आर0 कोआपरेटिव देवेन्द्र बर्मन को निर्देशित किया कि सहकारिता विभाग के अन्तर्गत भारत सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं का आम जनमानस के मध्य व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये तथा सहकारिता से मिलने वाले लाभ को किसानों तक पहुॅचाया जाये। बैठक में सहकारिता, मत्स्य और डेयरी विभाग की नई समितियों के गठन, ए0आई0एफ0, पैक्स कम्प्यूटराईजेशन, एन0सी0डी0 पोर्टल पर सूचनायें अपडेट करने, समितियों के नाम भू-राजस्व अभिलेख में दर्ज कराने, अन्न भण्डारण योजनान्तर्गत समितियों/संस्थाओं के चयन एवं मण्डी हब की दुकानों/चबूतरों के नीलामी आदि विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि अगले 15 दिवस के अन्दर समीक्षा के प्रत्येक बिन्दु में अपेक्षित प्रगति लाना सुनिश्चित करें तथा प्रगति रिपोर्ट से अवगत करायें। समीक्षा बैठक का संयोजन एआर कोआपरेटिव देवेन्द्र बर्मन द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा, उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार, एलडीएम गोपाल शेखर झा सहित डीडीएम नाबार्ड, डेयरी एवं मत्स्य विभाग के अधिकारी तथा सहकारिता विभाग के सभी एडीओ एवं एडीसीओ उपस्थित रहे।