BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) पचपेड़वा सीमा क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसा- बिजुआ में संजय कुमार कमांडेंट सशस्त्र सीमा बल 50 वीं वाहिनी के दिशा- निर्देशन में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें निः शुल्क ओपीडी,जांच व दवाईयों का वितरण किया गया बिजुआ, त्रिलोकपुर, मजगवां, परसा, सुगवा, अमौली व धामौली गांव के कुल 20 लोगों ने शिविर में भाग लिया जिसमें गाय-03, भैंस-12 बकरी-62 और मुर्गा -01 लाभान्वित हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी चंदन तालुकदार, समवाय प्रभारी(सहायक कमांडेंट) भूषण जाधव, निरीक्षक कुणाल कुमार, एसएसबी के जवान, पूर्व ग्राम प्रधान गुड्डू खान व अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।







