Home उत्तर प्रदेश सर्पदंश से 55 वर्षीय झीराराम कि हुई मौत, कोहराम

सर्पदंश से 55 वर्षीय झीराराम कि हुई मौत, कोहराम

PRATAPGARH NEWS: जहरीले सर्प के डसने से अधेड़ की मौत हो गयी। मौत की जानकारी होने पर परिजनों मे कोहराम मच गया है। लीलापुर थाना क्षेत्र के पूरे कुर्मियान लीलापुर गांव निवासी झरीराम वर्मा 55 पुत्र ललई वर्मा बीती सोमवार की रात बरामदे में चारपाई पर सो रहा था। इसी बीच रात करीब दो बजे उसे एक जहरीले सर्प ने डस लिया। इसकी जानकारी होने पर परिजन आननफानन में अधेड़ को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गये। जहां हालत में सुधार न होने पर उसे मेडिकल कालेज प्रयागराज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज प्रयागराज में इलाज के दौरान मंगलवार को सुबह करीब ग्यारह बजे अधेड़ की मौत हो गयी। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। प्रभारी निरीक्षक मनोज पाण्डेय का कहना है कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।