PRATAPGARH NEWS: सर्पदंश से बालक की मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उदयपुर थाना के खानीपुर निवासी जयकरन सिंह का पुत्र शुभम सिंह 07 सोमवार की रात खाना खाकर चारपाई पर सो गया। रात में जहरीले सर्प ने उसके पैर में दंश मार दिया। सांप काटने से शुभम की चीख निकल पड़ी। आननफानन में परिजन उसे लेकर सांगीपुर सीएचसी पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक शुभम माता पिता का अकेला पुत्र था। उसकी छोटी बहन भाई की मौत देख बिलख पड़ी। मां प्रमिला समेत परिजन घटना को लेकर रोते बिलखते देखे गये। सूचना मिलने पर उदयपुर पुलिस पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजवाया।







