Home उत्तर प्रदेश सरफराज मेमोरियल कॉलेज ने विधायक से मांगी मदद

सरफराज मेमोरियल कॉलेज ने विधायक से मांगी मदद

SIDHARTHNAGAR NEWS: शोहरतगढ़ विधानसभा के सरफराज मेमोरियल इंटर कॉलेज, बभनी बाजार के प्रधानाचार्य/प्रबंधक ने विधायक विनय वर्मा से मिलकर अपने कॉलेज में विकास कार्यों के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई। उन्होंने विधायक को एक प्रार्थना पत्र सौंपते हुए विधायक निधि से हाईमास्ट लाइट, सोलर लाइट, कंप्यूटर कक्ष, शिक्षण कक्ष और एक हॉल के निर्माण का अनुरोध किया। प्रधानाचार्य ने विधायक को बताया कि कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल प्रतियोगिताओं और प्रशासनिक भवन की सुरक्षा के लिए रात में रोशनी की व्यवस्था बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा के पेपर और कॉपियों को सुरक्षित रखने के लिए भी हाईमास्ट और सोलर लाइट की सख्त आवश्यकता है। प्रधानाचार्य ने विधायक को याद दिलाया कि कॉलेज को 2018 में हाई स्कूल और 2020 में इंटरमीडिएट की मान्यता मिल चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि 15 अगस्त 2022 और 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस समारोह में विधायक कॉलेज आए थे और उन्होंने कंप्यूटर कक्ष, शिक्षण कक्ष और हॉल के निर्माण के लिए आर्थिक मदद का आश्वासन दिया था। प्रधानाचार्य ने विधायक से निवेदन किया कि वे छात्र हित को ध्यान में रखते हुए अपने वादे को पूरा करें। उन्होंने कहा कि इस मदद के लिए कॉलेज प्रशासन और स्थानीय जनता जीवन भर विधायक के आभारी रहेंगे।