उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया
FATEHPUR NEWS: सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता, विधायक खागा कृष्णा पासवान, विधायक बिन्दकी जय कुमार सिंह जैकी, जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र/छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसकी भूरि–भूरि प्रशंसा की गई।
सम्पूर्णता अभियान भारत सरकार द्वारा पूरे देश के 112 जनपद व उत्तर प्रदेश के 08 जनपद को नीति आयोग द्वारा सर्वे कर आकांक्षी जनपद चयनित किए गए थे जिनमें से जनपद फतेहपुर भी एक है। नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जनपद को विकसित जनपद में शामिल किए जाने के दृष्टिगत 06 पैरामीटरों (स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि, कौशल विकास, वित्तीय समावेशन) पर संतृप्त किया जाना था, इसी क्रम में जनपद में 06 पैरामीटरों पर यह अभियान निरंतर चलाकर जनपद को संतृप्त किया गया एवं आकांक्षी ब्लॉक हथगाम में भी 06 पैरामीटरों के अलावा सामाजिक विकास का पैरामीटर्स था जिस पर जिलाधिकारी के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा नीति आयोग के समस्त पैरामीटरों में ब्लॉक व जिले को संतृप्त करने के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर शोध अधिकारी, एमओआईसी असोथर, बहुआ, भिटौरा, हसवा, तेलियानी, देवमई, गोपालगंज, खजुहा, विजयीपुर, अर्बन नोडल अधिकारी, सीएचसी अधीक्षक अमौली, खागा, धाता, जिला कार्यक्रम अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला सलाहकार एनएफएनएसएस, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, प्रावैधिक सहायक ग्रुप बी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, अपर सांख्यिकी अधिकारी, डीआरएम एनआईसी, खंड विकास अधिकारी हथगाम, एबीपी फैलो, सीएचसी हथगाम, बीपीएम, बीसीपीएम, डीएमसी यूनिसेफ, बीएमसी यूनिसेफ, सीडीपीओ हथगाम, सहायक अध्यापक हथगाम, खंड शिक्षा अधिकारी ब्लॉक मिशन मैनेजर, जनपद स्तरीय फ्रंट लाइन वर्कर एएनएम, आशा, सहायक तकनीकी मैनेजर, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों स्वयं सहायता समूह व अन्य विभागों के द्वारा लगाए गए अच्छे स्टालों के लिए सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता, विधायक खागा कृष्णा पासवान एवं विधायक बिन्दकी जय कुमार सिंह जैकी ने आकांक्षी जनपद में सतत विकास व केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जनपद में किए गए विकास कार्यों एवं योजनाओं को धरातल पर उतारने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के दायित्वों के निर्वहन व प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के विजन के बारे में अपने विचार विस्तार से प्रस्तुत किए। इस मौके पर जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद व आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा जो सुझाव व मार्गदर्शन मिलते है उससे जनपद के विकास को और अधिक रफ्तार मिल जाती है। सभी के प्रयास से जनपद फतेहपुर आकांक्षी जनपदों में विकास की श्रेणी में दूसरे पायदान में आ गया है, इस पर नीति आयोग द्वारा प्रोत्साहन राशि व मेडल देकर सम्मानित किया गया है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि विकास की इस कड़ी को निरन्तर बढ़ाते रहे और जनपद को विकसित जनपद बनाने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों को पुष्प गुच्छ, पौधा व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, प्रशिक्षु आईएएस नौशीन, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, डीसीएनआरएलएम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे हैं।







