Home उत्तर प्रदेश समेकित शिक्षा के अंतर्गत पेरेंट्स काउंसिलिंग का आयोजन

समेकित शिक्षा के अंतर्गत पेरेंट्स काउंसिलिंग का आयोजन

दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को सरकारी सुविधाओं के बारे में दी गई जानकारी

BHADOHI NEWS: बीआरसी में दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों की समेकित शिक्षा के अंतर्गत पेरेंट्स काउंसलिंग का शुक्रवार को आयोजन किया गया। बीईओ रमाकांत सिंह सिंगरौल की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान दिव्यांग बच्चों को शिक्षित करने के लिए उनके अभिभावकों को प्रोत्साहित किया गया। इस कार्यक्रम में अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 50 की जगह 51 अभिभावक सम्मिलित हुए। इस दौरान स्पेशल एजुकेटर रजनीश कुमार पांडेय ने पूरे कार्यक्रम का प्रबंध करते हुए दिव्यांग बच्चों के लिए आवश्यक एवं उपकरण की जानकारी एवं रखरखाव पर व्यापक चर्चा की। उन्हें प्राप्त होने वाली सरकारी सुविधाओं के बारे में मार्गदर्शन किया। जो दिव्यांग बच्चों की शिक्षा और समग्र विकास में सहायक है। स्पेशल एजुकेटर सुशील उपाध्याय, सुनील कुमार , मनोज कुमार, अभिषेक कुमार पाठक ने अपनी-अपनी विशेषज्ञ के अनुसार अभिभावकों की काउंसलिंग की और उन्हें विभिन्न समस्याओं के अनुरूप समाधान बताएं। मॉडल पर्सन श्याम बहादुर यादव ने अपने जीवन के अनुभव को दिव्यांग बच्चों के अभियानों से साझा कर ऐसे बच्चों को शिक्षा के साथ खेलकूद एवं अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर मनीष मौर्य के साथ ही बीआरसी के अन्य स्टाफ प्रमुख रूप से मौजूद रहें।