MIRZAPUR NEWS: शासन के मंशा के अनुसार लालगंज तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व देवेन्द्र प्रताप सिंह एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आई ए एस महेंद्र सिंह ने फरियादियों की फरियाद सुने और मौके पर 3 फरियादो का तत्काल कार्रवाई करते हुए समाधान किया गया है। जबकि कुल 58 फरियाद मिले जिसमें 55 निस्तारण किया गया है। उक्त अवसर पर तहसीलदार दीक्षा पाण्डेय, कोतवाली लालगंज के प्रभारी निरीक्षक अभय शंकर सिंह का प्रतिनिधित्व के रूप में उप निरीक्षक अनिलेश कुमार दूबे राजस्व निरीक्षक ओम प्रकाश उपाध्याय, लेखपाल अनुप कुमार पांडेय, प्रवीण कुमार की उपस्थिति उल्लेखनीय रही है। अपर जिलाधिकारी सिंह ने कहा कि तहसील समाधान दिवस में जितने फरियाद प्राप्त हुए हैं उनका त्वरित गति से निस्तारण किया जाना चाहिए उसमें शिक्षिलता कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रभारी उप जिलाधिकारी महेंद्र सिंह आई ए एस, ने फरियादियों को आश्वस्त किया वह उनके समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान करायेंगे। जबकि तहसीलदार दीक्षा पाण्डेय ने फरियादियों के फरियादों के समाधान करने के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण करने की बात बताई।







