Home उत्तर प्रदेश समाधान दिवस के अवसर पर डीएम,एसएसपी ने सुनी समस्याएं

समाधान दिवस के अवसर पर डीएम,एसएसपी ने सुनी समस्याएं

JALAUN NEWS: शनिवार को शासन के निर्देशानुसार (प्रत्येक माह के द्वितीय व चतुर्थ शनिवार) जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उक्त अवसर “सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीर्जापुर व “प्रियंका निरंजन” जिलाधिकारी जनपद मीरजापुर द्वारा थाना लालगंज पर आमजन की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में नायब तहसीलदार द्वारा थाना को0शहर पर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना को0कटरा पर, उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना विन्ध्याचल, नायब तहसीलदार द्वारा थाना को0देहात पर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व उप जिलाधिकारी द्वारा थाना चिल्ह पर, नायब तहसीलदार द्वारा थाना पड़री, हलिया, अहरौरा, राजगढ़ पर, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी चुनार द्वारा थाना चुनार पर, उपजिलाधिकारी द्वारा थाना अदलहाट पर, अपर जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी आपरेशन द्वारा थाना मड़िहान पर सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्षगण व राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण के साथ थाने पर आने वाले आमजन की समस्याएं सुनकर मौके पर निस्तारण कराया गया तथा शेष मामलों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर रवाना किया गया ।