Home उत्तर प्रदेश समाज सेविका की पुण्यतिथि पर कंबल, साड़ी पाते ही गरीबों के खिले...

समाज सेविका की पुण्यतिथि पर कंबल, साड़ी पाते ही गरीबों के खिले चेहरे

प्रथम पुण्यतिथि पर सभी की नम हुई आंखें 
PRAYAGRAJ NEWS:  यमुनानगर के दक्षिणांचल में स्थित ओबरी ग्राम में गोपाल विद्यालय इंटर कालेज कोरांव के पूर्व प्रवक्ता गिरधर गोपाल सिंह की धर्मपत्नी समाजसेविका स्व० इंदिरा सिंह की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। समाज सेविका की छाया चित्र पर माल्यार्पण करते ही उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गई।सभी लोग भावुक हो गए। समाजसेविका के  पति पूर्व प्रवक्ता एवं उनके परिवारी जनों के द्वारा पुण्यतिथि पर 25 महिलाओं को साड़ी तथा 10 वृद्धजनों को कंबल दिया गया।  साड़ी कंबल पाते ही गरीबों के चेहरे खिल उठे।
  उक्त अवसर पर पूर्व प्रधान शंकर सिंह, पूर्व प्रवक्ता राजकुमार सिंह, के अलावा  पूर्व प्रवक्ता गिरधर गोपाल सिंह ,अर्चना सिंह, अनुपमा सिंह, कामना सिंह, ज्योतिमा सिंह, रंजना सिंह, अंबुज सिंह, कल्पना सिंह,गौरी, रुही तथा अजय सिंह एडवोकेट, कृष्ण सिंह पुत्र, पुत्रियां मौजूद थे। पुण्यतिथि पर प्रधान संघ कोरांव के पूर्व अध्यक्ष धीरेन्द्र शुक्ल के द्वारा संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि गरीबों को मदद करने से उस पुण्यात्मा के द्वारा परिवार जनों को आशीर्वाद मिलता है। उपस्थित कुछ प्रबुद्ध व्यक्तियों को अंगवस्त्र  भेंट किया गया। उक्त अवसर पर गांव के गणमान्य लोग मौजूद रहे।