Home उत्तर प्रदेश समाज के निर्माण में शिक्षकों की  भूमिका महत्वपूर्ण रू सीएल चैरसिया

समाज के निर्माण में शिक्षकों की  भूमिका महत्वपूर्ण रू सीएल चैरसिया

एकजुट ने एडेड विधालयों में तबादले से आये शिक्षको को किया सम्मानित
शिक्षकों के हित में जारी रहेगा संघर्ष : प्रदेश संरक्षक डा हरिप्रकाश यादव
PRAYAGRAJ NEWS : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) ने प्रयागराज के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों (एडेड) में स्थानांतरण से आए शिक्षकों के सम्मान में आज केपी इंटर कॉलेज में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अपर शिक्षा निदेशक (पत्राचार) सीएल चैरसिया थे जबकि अध्यक्षता महेंद्र कुमार सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक (अर्थ) ने की।  विशिष्ट अतिथि सतेंद्र सिंह अपर सचिव (प्रशासन),  आरएन विश्वकर्मा संयुक्त शिक्षा निदेशक, संजय कुशवाहा एडी बेसिक, जितेंद्र प्रताप सिंह प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक, अजय गिरी, सह जिला विद्यालय निरीक्षक, राजू यादव एवं  मोहम्मद रफीक थे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के प्रदेश अध्यक्ष  सोहन लाल वर्मा, प्रदेश संरक्षक डा हरिप्रकाश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र वर्मा सहित प्रांतीय, मंडलीय एवं जनपदीय पदाधिकारी, वरिष्ठ शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलन के साथ किया।  जिलाध्यक्ष देवराज सिंह एवं जिला मंत्री डीपी यादव ने बैज लगाकर तथा प्रदेश संरक्षक डॉ हरि प्रकाश यादव, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश पासी, प्रदेशीय आय व्यय निरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिंह प्रदेश मीडिया प्रभारी सुधाकर ज्ञानार्थी, प्रदेशीय मंत्री तीर्थराज पटेल, संदीप शुक्ला, मंडलीय अध्यक्ष मिथलेश मौर्य व मंत्री लक्ष्मी नारायण सिंह ने पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र वर्मा ने किया। अतिथियों ने स्थानांतरित शिक्षकों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान देकर सम्मानित किया । सम्मान पाकर शिक्षकों में विशेष उत्साह एवं गौरव की अनुभूति दिखी। मुख्य अतिथि अपर शिक्षा निदेशक (पत्राचार) सीएल चैरसिया ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और स्थानांतरण के बाद नए वातावरण में कार्य करना चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ अवसर भी प्रदान करता है। जेडी फाइनेंस महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि संगठनात्मक एकता और सकारात्मक संवाद से ही शैक्षिक समस्याओं का समाधान संभव है। संयुक्त शिक्षा निदेशक आरएन विश्वकर्मा एवं प्रभारी विद्यालय निरीक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह ने शिक्षकों से अनुशासन, निष्ठा एवं नवाचार के साथ शिक्षण कार्य करने की आह्वान किया। एडीआईओएस अजय गिरी ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान समारोह शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्र हित एवं सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।
एकजुट के प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल वर्मा ने संगठन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) सदैव शिक्षकों के सम्मान, अधिकार एवं हितों के लिए संघर्षरत रहा है। प्रदेश संरक्षक डा हरि प्रकाश यादव ने संगठन की एकजुटता और भविष्य की कार्ययोजना पर अपने विचार रखे तथा स्थानांतरण के लिए किए गए संघर्षों को याद करते हुए शिक्षक हित में हर समय संघर्ष में कदम से कदम मिलाकर चलने की बात कही।
कार्यक्रम का समापन जिला अध्यक्ष देवराज सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। आयोजकों ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन आगे भी निरंतर किए जाते रहेंगे। इस मौके पर संगठन के जिला कार्यकारिणी सदस्य गार्गी श्रीवास्तव, आकांक्षा कुशवाहा, अमृता यादव,लालमणि यादव, अरुण कुमार, डॉ राजेश सिन्हा,आशीष गुप्ता,विजय प्रकाश विद्रोही, राधेश प्रताप, प्रकाश जायसवाल, विजय यादव, अनिल भारती, शांति विश्वकर्मा, विनोद यादव, दिनेश यादव, राजीव रंजन पटेल, रूप चंद्र गौतम, वीरेंद्र कुशवाहा, हरिश्चन्द्र, सुनील कुमार, समेत सैकड़ों शिक्षक साथी सम्मिलित हुए.
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने शिक्षकों को दी बधाई
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने एडेड विधालयों में तबादले से आने वाले शिक्षक, शिक्षिआओं और प्रधानाचार्यो को बधाई दिया। उन्होंने कहा कि समाज को नयी दिशा देते है। बच्चों को शिक्षित कर समाज की मुख्य धारा से जोडते हुए  विकसित राष्ट्र की कल्पना को साकार करते है। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे लेकिन व्यस्तता की वजह से नही पहुंच सके। कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिये उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) प्रदेश संरक्षक डा हरि प्रकाश यादव धन्यवाद ज्ञापित किया।