Home उत्तर प्रदेश समाजवादी व्यापार महासभा के जिला महासचिव बने रवि मद्धेशिया

समाजवादी व्यापार महासभा के जिला महासचिव बने रवि मद्धेशिया

समाजवादी व्यापार महासभा के जिला महासचिव पद पर मनोनीत हुए रवि मद्धेशिया

KUSHINAGAR NEWS: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्वीकृति एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति पर नगर कसया निवासी युवा नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि मद्धेशिया को समाजवादी व्यापार सभा उत्तर प्रदेश, जनपद कुशीनगर के जिला महासचिव पद पर मनोनीत किया गया हैं। रवि मद्धेशिया के मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा प्रदीप जायसवाल ने कहा है कि आप समाजवादी पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों, कार्यक्रमों और संविधान की धाराओं के दृष्टिगत अपने पद के दायित्वों की गरिमा के अनुरूप पूरी निष्ठां, ईमानदारी,लगन व जिम्मेदारी से व्यापारी हित में कार्य करते हुए समाजवादी व्यापार सभा को मजबूती प्रदान करेंगे। इस उपलब्धि पर मनोनीत जिला महासचिव श्री मद्धेशिया ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझे जिस विश्वास के साथ यह पद और गरिमा सौपी है, उसे मै पूरी ईमानदारी और निष्ठां पूर्वक व्यापारीयों के हित में काम करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य करूँगा। मनोनयन पर सपा नेता एवं पूर्व में कुशीनगर विधानसभा प्रत्याशी रहें राजेश प्रताप राव ‘बंटी’, प्रसून जायसवाल,अछय पाण्डेय, सिकंदर आलम, सनऊवर अंसारी, अरविन्द जायसवाल,भोला यादव,पंकज, काजू जायसवाल,शन्नी सोनी, केडी राव मंटू जायसवाल,मनोज कुमार चौरसिया,सुमित शर्मा आदि सपा कार्यक्ताओ एवं व्यापारियों ने शुभकामनायें और बधाई दी है।