PRATAPGARH NEWS: रामसुन्दर यादव शास्त्री सच्चे समाजसेवक थे व समाजवादी राजनीति के जनपद के पितामह थे नेता मुलायमसिंह के करीबी थे, यह बाते सरस्वती गेस्ट हाऊस बाघराय के परिसर मे सपा नेता रामसुन्दर यादव शास्त्री की प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद सपा सांसद पुष्पेन्द्र सरोज ने लोगो के बीच कही, उन्होने कहा कि रामसुन्दर यादव जनपद ही नही प्रदेश के अन्य जिलो मे भी समाजवाद की अलख जगाई है उन्होने जो सामाजिक न्याय व समानता व धर्म निरपेक्षता का जो पाठ सभी समाजवादियो को पढाया है उसे हमेशा हमेशा याद रखा जाएगा, सांसद ने आयोजक जयसिंह यादव व कुमार विजय को ऐसे आयोजन के लिए साधुवाद देते हुए हर वर्ष ऐसे आयोजन करने की बात कही, यादव महासभा प्रदेश संरक्षक राममूर्ति यादव ने कहा कि शास्त्री जी समाज के लिए आदर्श थे समाजवादी राजनीति मे पितामह के रूप मे उन्हे नमन करता हू आज भी उनके बिचार व आदर्श समाज मे हम लोगो के बीच जीवंत है बस उसी आदर्शो पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रोफेसर काशीविद्यापीठ महेशविक्रमसिंह व संचालन काशी के पत्रकार कुमार विजय ने किया। इस मौके पर भाजपा नेता शिवप्रकाश मिश्र सेनानी व पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौय व सपा शिक्षकसभा के राष्टीय सचिव संजय सोनकर व रणजीतसिंह व अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश सपा उपायक्ष प्रदीप सरोज व जिलापंचायत सदस्य विजय यादव, भागीरथी, रामदुलारे, रमेशकुमार, ऋषभ, शास्वत कृष्ण,सृजन, सिद्धान्त,विवेक, नवीन, हरिश्चंद्र, राम अवध काका आदि मौजूद रहे।







