Home इटावा समाजवादी पार्टी ने जिला कार्यालय पर मनाया संविधान मान स्थापना दिवस

समाजवादी पार्टी ने जिला कार्यालय पर मनाया संविधान मान स्थापना दिवस

AURAIYA NEWS: समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर में संविधान मान स्थापना दिवस (आरक्षण दिवस) बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री दद्दू प्रसाद उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम एवं संचालन जिला महासचिव ओमप्रकाश ओझा ने किया। पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद जी ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान को खत्म करने का कार्य कर रही है अगर देश और प्रदेश में कोई पार्टी संविधान बचा सकती है तो वह केवल समाजवादी पार्टी है उन्होंने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का कार्य करेगी कहा कि समाजवादी पार्टी जितना कार्यकर्ता किसी पार्टी के पास जुझारू नहीं है इसलिए हर बूथ पर समाजवादी पार्टी 2027 में सरकार बनाने का कार्य करेगी। इस मौके पर प्रमुख रूप से दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, बिधूना विधायिका रेखा वर्मा, पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का, पूर्व विधायक मदन गौतम, पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता एल एस, पूर्व विधायक राम जी शुक्ला, पल्लवी पाल,गनेश सिंह, जिला पंचायत सदस्य सोनू त्यागी,  ध्रुव यादव, प्रशान्त दिवाकर, गौरव यादव, वीरेंद्र राजपूत, रश्मि यादव, बड़े सिंह गौर, विनय यादव पतरे,रानू पालीवाल, राजकुमार दोहरे, ओम जी यादव, हिमांशु पाल, मनोज कोरी, अजय यादव, मधु कठेरिया, पुष्पेन्द्र यादव, अशोक गुप्ता, दीपू यादव, नरेंद्र पाल, मोहम्मद बब्लू रामशंकर निषाद, श्याम बाबू यादव, साज़िद हशमत, जुबैर पठान एवं मीडिया प्रभारी शोभित यादव हीरू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर पंडाल में भारी संख्या में भीड़ मौजूद रही।