FATEHPUR NEWS: समाजवादी पार्टी कार्यालय में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि सांसद नरेश उत्तम पटेल रहे, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने की एवं संचालन जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार द्वारा किया गया। बैठक में नवमनोनीत प्रदेश सचिव जगनायक सिंह यादव के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर SIR एवं BLA गठन कार्यक्रम में जनपद को प्रथम स्थान तथा 403 विधानसभा क्षेत्रों में हुसैनगंज विधानसभा को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर सांसद ने सभी विधानसभा अध्यक्षों, जिलाध्यक्ष एवं जिला महासचिव को माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि जितना बड़ा सम्मान मिला है, उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर जीत सुनिश्चित कर पार्टी की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएं। नवमनोनीत प्रदेश सचिव जगनायक सिंह यादव एवं जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। बैठक में विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, विधायक ऊषा मौर्या, चेयरमैन एड. राजकुमार मौर्या सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।







