KUSHINAGAR NEWS: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष लखनऊ में पार्टी में जिला पंचायत सदस्य राजन शुक्ला शामिल होने के बाद शुक्रवार को प्रथम आगमन पर पन्द्रह मील से लेकर फाजिलनगर तक कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। इसके पश्चात जिला पंचायत सदस्य राजन शुक्ल ने कसया में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मेरा पूरा परिवार समाजवादी है। हाटा मुजहना टोल टैक्स हेतिमपुर पकवाइनार कुशीनगर कसया गोपालगढ़ मललूडीह जोकवा फाजिलनगर में जिला पंचायत सदस्य राजन शुक्ला का सपाइयों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। कसया में पिंटू तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत समारोह आयोजित कर उनका स्वागत किया गया। राजन शुक्ला ने कहा पार्टी को जिले में मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण योगदान किया जायेगा। मेरी राजनीति ही समाजवादी पार्टी से शुरू हुई है और जीवन भर समाजवादी बनकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करता रहूंगा। सैकड़ों गाड़ियों के काफिला और गाजे बाजे के साथ हजारों की संख्या में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले में शामिल होकर पार्टी की जयकारे लगाते हुए चल रहे थे स्वागत समारोह में पिंटू तिवारी, डाक्टर कैश अली, शमसाद खान, डिम्पल पांडेय, मोहसीन उर्फ बुलेट, अरबिंद मद्धेशिया, संदीप कुमार, बिशाल कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।







