Home उत्तर प्रदेश सभी 15 मंडलों के समस्त बूथों पर भाजपाइयों ने सुना मन की...

सभी 15 मंडलों के समस्त बूथों पर भाजपाइयों ने सुना मन की बात

PRAYAGRAJ NEWS:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 132 वें संस्करण को भाजपा प्रयागराज महानगर के सभी 15 मंडलों के समस्त बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों द्वारा सुना गया। मन की बात के इस संस्करण में पीएम मोदी ने वैश्विक हालात पर चिंता जताते हुए शांति, कूटनीति तथा विकास के रास्ते पर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना को दोहराते हुए कहा कि भारत का प्रयास हमेशा कूटनीतिक समाधान खोजने का रहा है। संकट के बीच भी देश में विकास की रफ्तार बरकरार है। प्रधानमंत्री ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट(जेवर) का जिक्र करते हुए इसे भारत के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का प्रतीक बताया। उन्होंने युवाओं से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और अपनी ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण में लगाने का आह्वान किया। संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण और आगामी चुनावों का जिक्र करते हुए युवाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, महापौर गणेश केसरवानी, शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, अभिलाषा गुप्ता नंदी ने कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी। भाजपा महानगर उपाध्यक्ष कुंज बिहारी मिश्रा, अनुज कुशवाहा, आनंद सोनकर, आनंद श्रीवास्तव, प्रमोद मोदी, अनिल केसरवानी, प्रमोद सिंह, जिला महामंत्री डॉ शैलेष पांडेय, रमेश पासी, विक्रमजीत भदौरिया, जिला मंत्री विजय श्रीवास्तव, सचिन जायसवाल, अजय सिंह, रेनिज विश्वास, अरुण पटेल, दीप द्विवेदी, आभा भारती, कंचनलता कुशवाहा, शोभिता श्रीवास्तव ,मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, रामलोचन साहू, रवींद्र गांधी, अजय राय आदि कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी।
मंडल स्तर पर सुना गया मन की बात
प्रयागराज महानगर के सिविल लाइन मंडल के कार्यकर्ताओं ने रॉयल होटल में बड़ी संख्या में एकत्र होकर मन की बात सुना। यहां मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, अनिता पूजा, हेमंत बनर्जी, पूर्व पार्षद राजू कनौजिया, मंजेश श्रीवास्तव, पार्षद पंकज जायसवाल पार्षद नीरज गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी तरह चौक, विश्विद्यालय, शिवकुटी, वेणीमाधव, भरद्वाज, प्रीतम नगर आदि मंडलों में मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में मन की कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।