Home न्यायालय सभी हिंदुओं को एकजुट हो जाना चाहिए–पूर्व न्यायाधीश भगवान सिंह

सभी हिंदुओं को एकजुट हो जाना चाहिए–पूर्व न्यायाधीश भगवान सिंह

6
0

प्रयागराज 28मार्च:  सनातन सेवा सत्संग भारत संस्था के प्रयागराज इकाई के अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश भगवान सिंह ने कहा समय आ गया है जब सभी हिंदुओं को एकजुट हो जाना चाहिए। परिवार में सनातन संस्कृति व संस्कार देने से ही समाज का भला होगा। हिंदू संस्कृति से अनभिज्ञ युवा स्वतंत्रता के नाम पर मनमानी कर समाज को खंडित कर रहे हैं।समाज की मर्यादा का खुलेआम उल्लघंन हो रहा है।
केंद्र सरकार के अधिवक्ता कृष्ण जी शुक्ल ने कहा कि कलियुग में संगठित व संस्कारित रहकर ही सनातन समाज की रक्षा की जा सकती है। भगवान श्रीकृष्ण ने भी कहा है संगे शक्ति कलौयुगे।
कहा सतयुग में भगवान ने स्वयं ही संकट से उबारा,द्वापर में श्रीराम ने बंदर भालू समाज के वंचित लोगों की मदद से राक्षस का नाश किया।द्वापर में भगवान श्रीकृष्ण ने राजाओं को इकट्ठा करके धर्म युद्ध कराया।और कहा कलियुग में संघ के रूप में संगठित लोग ही सुरक्षित रहेंगे।इसी उद्देश्य को लेकर यह संगठन काम कर रहा है।
मुख्य स्थाई अधिवक्ता बिपिन बिहारी पांडेय ने कहा कि हमें सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए सनातन समाज को संगठित करना होगा।पी के गांगुली ने कहा कि सनातन सेवा सत्संग संस्था निरंतर आगे बढ़ेगी और संस्कारित समाज का निर्माण करेगी।
पी टी आई विधि संवाददाता अधिवक्ता दिनेश राय ने सनातन धर्म के मूल्यो को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया। प्रयागराज जिला संयोजक चंद्र हास सिंह गौतम ने गोष्ठी का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन किया। राज्य विधि अधिकारी उदय शंकर तिवारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। विचार रखने वाले अन्य वक्ताओं में भूपेंद्र कुमार यादव,डा एस के द्विवेदी,अनूप कुमार पाण्डेय ओंकार नाथ द्विवेदी,आदि शामिल थे। कार्यक्रम का आयोजन बाई का बाग मोहल्ले में आयोजित किया गया।जिला संयोजक गौतम के पूर्व न्यायाधीश भगवान सिंह को जिला अध्यक्ष घोषित करने का सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से अनुमोदन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर भाई मिश्र , प्रयागराज जिला अध्यक्ष भगवान सिंह व जिला संयोजक चंद्र हास सिंह गौतम मिलकर जिला समिति का गठन करेंगे।
कार्यक्रम में महेश शर्मा,संजय चतुर्वेदी,शिशिर कुमार श्रीवास्तव, सुरेश कुमार शुक्ल,आदि अधिवक्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।