एसआईआर को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ की समीक्षा बैठक PRAYAGRAJ NEWS: चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में गुरुवार को कार्यकर्ताओं, पार्षदों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ एसआईआर को लेकर समीक्षा बैठक करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि चुनाव सबसे महत्वपूर्ण पर्व होता है। आने वाले 20 वर्ष तक एसआईआर का मौका नहीं मिलेगा। मतदाता सूची अशुद्ध रहती थी। बिहार में 70 लाख से अधिक फर्जी मृतक मतदाता पाए गए। कार्यकर्ताओं के परिश्रम से बिहार में विजय मिली। 11 दिसंबर तक सभी काम छोड़कर सिर्फ एसआईआर पर फोकस करें। विपक्षी एसआईआर के विरोध में पूरी ताकत से लगा है। सपा कांग्रेस टीएमसी जैसी पार्टियां रोहिंग्या व बांग्लादेशियों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करते आए हैं। एसआईआर घुसपैठियों को बाहर करेगा। एक एक बूथ पर विशेष ध्यान देना है। बीएलए 2 की विशेष जिम्मेदारी है। मतदान केंद्रों पर विश्लेषण करें कार्यकर्ता खासकर वरिष्ठ कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष इस पर विशेष ध्यान दें। इस समय एसआईआर को पहली प्राथमिकता पर रखें। विपक्षी बौखला गए हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि केंद्र व प्रदेश नेतृत्व का निर्देश है कि इस अभियान को गंभीरता से लें। विकसित भारत के निर्माण के लिए हम सबको एसआईआर के लिए लगना है। डिप्टी सीएम ने अपने बूथ संख्या 244 के पन्ना प्रमुखों के साथ भी बैठक की तथा ‘अपना बूथ, सबसे मजबूत’ अभियान को और प्रभावी बनाने हेतु रणनीति पर विचार-विमर्श किया।
ज्वाला देवी बूथ पर भरा एसआईआर फार्म
बैठक के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सिविल लाइन स्थित ज्वाला देवी इंटर कॉलेज बूथ नंबर 244 पर पहुंचे जहां उन्होंने एसआईआर फार्म भरकर उसकी रिसीविंग प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से एसआईआर को जनता को जागरूक करने का आह्वाहन किया।
बिहार विजय पर हुआ भव्य स्वागत अभिनंदन
बिहार विजय के बाद प्रथम नगर आगमन पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस मार्ग व सर्किट हाउस में भव्य स्वागत अभिनंदन किया। युवा मोर्चा ने सर्किट हाउस मार्ग पर आतिशबाजी कर डिप्टी सीएम का स्वागत किया। वहीं सर्किट हाउस में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ माला पहनाकर व अंग वस्त्र भेंट कर डिप्टी सीएम का भव्य स्वागत अभिनंदन किया। स्वागत से अभिभूत डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम मेहनत समर्पण से बिहार की जनता ने भाजपा को जीत का सेहरा पहनाया। 2027 में भी इसी तरह मजबूती के साथ लड़ना है। काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महापौर गणेश केसरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीके सिंह, यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल, गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी, रणजीत सिंह विनोद प्रजापति, मनोज कुशवाहा, राजेश गोंड , कुंज बिहारी मिश्रा, डॉ शैलेष पांडेय, रवि केसरवानी,कविता पटेल, प्रमोद मोदी, देवेश सिंह, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, विश्वास श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, शुभम सिंह, निर्दोष सिंह गोलू, मुरारी लाल अग्रवाल, अरुण पटेल आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एसआईआर पर विपक्षी कर रहे उल्टा सीधा प्रलाप जनता नहीं आएगी बहकावे में
सर्किट हाउस में मीडिया से औपचारिक बातचीत में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बिहार चुनाव में भाजपा एनडीए गठबंधन की प्रचंड विजय के बाद विपक्षी एसआईआर पर उल्टा सीधा प्रलाप कर रहे हैं। लेकिन जनता बहकावे में नहीं आएगी। तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों के कारण यदि घुसपैठिए घुस आए हैं मतदाता के रूप में तो उनका नाम एसआईआर से फर्जी मतदाता हटेंगे और हटना चाहिए। बीएलओ के आत्महत्या करने के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि बीएलओ न तो अखिलेश, राहुल, ममता बनर्जी और न ही एसआईआर का विरोध करने वालों के चक्कर में पढ़ें। वे अपना कर्तव्य का हिम्मत व जिम्मेदारी के साथ पालन करें। आत्महत्या किसी भी समस्या का समाधान नहीं होता। लोकतंत्र की शुद्धि के लिए ये अभियान चल रहा है। अखिलेश यादव द्वारा वोट का अधिकार नहीं तो आरक्षण समाप्त होने के सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव जब से बिहार होकर आए हैं तब से उनको कुछ अस्वस्थता हो गई है उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। अभी तक वे 2027 में खुद को सत्ता के निकट देख रहे थे लेकिन अब 2047 तक उनकी संभावना समाप्त हो गई है तो अब अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। सपा कांग्रेस चाहे मिलकर लड़े या अकेले, खिलेगा कमल ही। माघमेला 2026 को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है माघमेला का बजट कई गुना बढ़ा दिया गया है। तीर्थयात्रियों कल्पवासियों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।







