मोती नगर स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
प्रातःकाल
PRAYAGRAJ NEWS: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति पर विधान सभा कोरांव के कार्यकर्ता सफात अली शाह को समाजवादी मजदूर सभा का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किए जाने पर स्थानीय जनपद प्रयागराज व विधानसभा कोरांव के पदाधिकारियों ने सफात अली शाह को मजदूर सभा का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत होने पर बधाई दी। कोरांव बाजार के लेडियारी रोड पर स्थित स्वराज एजेंसी के परिसर में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पूर्व जिला पंचायत सदस्य ललन सिंह पटेल के नेतृत्व में विधानसभा कोरांव के कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह भी मीठा कराया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान सहादत अली प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी, राधे श्याम यादव, नौशाद अंसारी, ओम प्रकाश कुशवाहा, शिवदानी पाल, विनय सोनकर, दिनेश पटेल, अम्बिका पाल, हारून असलम, संत लाल पाल, राधेश्याम कुशवाहा, उपेंद्र सिंह, चंद्र बली सिंह आदि लोग मौजूद रहे।







