Home उत्तर प्रदेश सपा 15 मार्च को मनाएगी काशीराम की जयंती पर पीडीए दिवस

सपा 15 मार्च को मनाएगी काशीराम की जयंती पर पीडीए दिवस

MIRZAPUR NEWS: समाजवादी पार्टी की जिला इकाई की मासिक व समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट में सम्पन्न हुई। इस बैठक में एसआईआर (संशोधित मतदाता सूची प्रक्रिया) और जनसमस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। पार्टी ने घोषणा की कि वह 15 मार्च को मान्यवर काशीराम की जयंती को पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने बताया कि 15 मार्च, रविवार को मान्यवर कांशीराम जी की 92वीं जयंती को ’बहुजन समाज दिवस’ या ’पीडीए दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम जिला कार्यालय पर विशाल जनसमूह के साथ आयोजित किया जाएगा। चौधरी ने पांचो विधानसभा अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे मतदाता सूची में जोड़े गए, काटे गए और संशोधित किए गए नामों की संपूर्ण प्रक्रिया की रिपोर्ट जल्द से जल्द जमा करें। उन्होंने जनपद की ज्वलंत समस्याओं जैसे खाद, सड़क, पानी और बिजली के मुद्दों पर भी बात की और कहा कि समाजवादी पार्टी जनसमस्याओं के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी।  उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी 2027 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को जीतोड़ मेहनत करना होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने कहा कि सरकार तानाशाह हो चुकी है। कार्यकर्ता को गांव-गांव, घर-घर जाकर अपने हक और अधिकार को बताने का कार्य करना होगा। कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नही करेगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जुम्मन खां, विजय पटेल, जिला सचिव विवेक कुशवाहा दिलीप गुप्ता एवं सपा नगर अध्यक्ष रवि सोनकर एवं महिला सभा की प्रदेश सचिव आकांक्षा यादव को बनाये बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को बधाई दी। बैठक में मुन्नी यादव, आशीष यादव, रविन्द्र बहादुर सिंह, अशोक यादव, सुरेन्द्र पटेल, कीर्ति कोल, झल्लू यादव, राणा प्रताप सिंह, रफीक अहमद, संदेश यादव, राममिलन यादव, रामजी मौर्या, आदर्श यादव, संजय यादव सतीश मिश्रा, संतोष गोयल, अशोक मिश्रा, आशीष राय, गायत्री पटेल, गणेश केशरी, विकास केशरी, सियाराम जैसल, प्रिंस राव, कौशिक कन्नौजिया, धर्मेन्द्र मौर्या, आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।