Home उत्तर प्रदेश सपा सांसद पुष्पेंद्र ने बूथ व सेक्टर प्रभारियों के साथ की एसआईआर...

सपा सांसद पुष्पेंद्र ने बूथ व सेक्टर प्रभारियों के साथ की एसआईआर समीक्षा बैठक

शेष बचे चार दिन में छूटे मतदाताओं का ऑनलाइन आवेदन करने का दिया निर्देश
PRATAPGARH NEWS: समाजवादी पार्टी के कौशांबी सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने शनिवार को कुंडा नगर नरसिंहगढ़ स्थित काका मार्केट में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कराई जा रही मतदाता सूची का सघन पुर्ननिरीक्षण अभियान एसआईआर की कुंडा व बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के पार्टी के बूथ व सेक्टर प्रभारियों के समीक्षा बैठक किया। सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने कुंडा तथा बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्षों तथा कुंडा, कालाकांकर, बाबागंज, बिहार व रामपुर संग्रामगढ़ के ब्लॉक अध्यक्षों समेत क्षेत्र के सभी बूथ व सेक्टर प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए एक-एक बूथ की रिपोर्ट लेने के बाद उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दोनों विधानसभा क्षेत्र के 750 बूथों पर जाकर सपा के कार्यकर्ता छूटे हुए नामों को बढ़वाएं। अन्यथा जिनका नाम मतदाता सूची से बाहर हो जाएगा उसे ना तो राशन मिलेगा ना ही आवास यही नहीं किसी भी प्रकार सरकारी योजनाएं नहीं मिलेगी। इसलिए सभी लोग अपना व अपने संबंधियों तथा आम मतदाता का नाम मतदाता सूची में बढ़वाना सुनिश्चित कराएं। हर व्यक्ति अपनी नागरिकता बचाने व सम्मान से जीने के लिए वैध मतदाता बनना ही पड़ेगा। क्योंकि भाजपा की सरकार सोची समझी रणनीति के तहत पिछड़ी व अनुसूचित जाति के मतदाताओं का नाम हटवा रही है। जबकि मुस्लिम समाज के लोग एसआईआर के प्रति सतर्क व सजग है। भाजपा सरकार व निर्वाचन आयोग दोनों मिलकर उत्तर प्रदेश को बिहार बनाने पर तुले हुए हैं। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी 2024 की पुनरावृत्ति करते हुए मजबूत व सशक्त सरकार बनाएगी। लेकिन भाजपा के मंसूबों को सपा के कार्यकर्ता कभी भी सफल नहीं होने देंगे। सांसद ने कुंडा नगर के कई बूथों पर भ्रमण कर बीएलओ से कार्य में तेजी लाने व फॉर्म भरवाने का निर्देश दिया है। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता सपा के वरिष्ठ नेता राम अवध यादव काका तथा संचालन अखिलेश यादव एडवोकेट ने किया। इस मौके पर भागीरथी यादव, नोखे लाल यादव, प्रदीप सरोज एडवोकेट, विनीत यादव, विजयपाल,सब्बू भाई, ओपी यादव एडवोकेट, राकेश सरोज संदीप पाल एडवोकेट, भाई लाल सिंह यादव, राकेश सरोज, जगत लाल यादव, ऋषभ यादव, नंदलाल यादव राम आसरे सरोज, अजय यादव लालू राम पाल, सुभाष पासी व अभिषेक यादव समेत बड़ी संख्या में बूथ व सेक्टर प्रभारी मौजूद रहे।