महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर कसा तंज, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए किए नए संकल्प
JHANSI NEWS: समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीबू श्रीवास्तव के झांसी प्रथम आगमन पर उनका भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव विशेष अतिथि रहे। बैठक की अध्यक्षता महिला सभा की जिलाध्यक्ष मनीषा करोसिया ने की। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर, वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई और नेताजी मुलायम सिंह यादव के चित्रों पर माल्यार्पण और नमन के साथ हुई। महिला सभा की जिलाध्यक्ष मनीषा करोसिया और नगर अध्यक्ष सीमा श्रीवास्तव ने प्रदेश अध्यक्ष को फूलों की माला पहनाकर, पगड़ी पहनाकर और तलवार भेंट कर सम्मानित किया, जो नारी शक्ति का प्रतीक माना गया। विशाल बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार, भ्रष्टाचार और अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है, जिससे महिलाएं और बच्चियां असुरक्षित महसूस कर रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने आह्वान किया कि 2027 में भाजपा को सत्ता से बाहर करना महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकार की रक्षा के लिए आवश्यक है। उन्होंने झांसी की महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि वे घर-घर जाकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों का प्रचार करें और समाजवादी पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाएँ। बैठक में उपस्थित महिला पदाधिकारियों ने एक स्वर में 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने और अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान अजय सूद,जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह यादव, सीताराम कुशवाहा, अरविंद, मिर्जा करामात बेग, मीरा रायकवार, महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम, सीमा श्रीवास्तव, विजय झांसिया, दीपाली रैकवार, जूही खान, मीनू खान, रौली जतारिया, शैलजा तिवारी, किरण यादव, मंजू वाल्मीकि, दीपिका, सोनिया, कामिनी, गीता, वंदना कुशवाहा, मैदा, रिंकी रैकवार, मीनू गर्ल्स, संध्या, कुसुम, संजय पाल, आरीफ ख़ान आदि मौजूद रहे. संचालन मिर्जा करामात बेग और मीनू खान ने किया, जबकि अंत में आभार सीमा श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।







