Home उत्तर प्रदेश सपा ने फाफामऊ कोल्ड स्टोर की घटना मे मृतक के परिजनों को...

सपा ने फाफामऊ कोल्ड स्टोर की घटना मे मृतक के परिजनों को दो लाख एवं घायलों को 50-50हजार के चेक सौंपा

PRAYAGRAJ NEWS: फाफामऊ कोल्ड स्टोर की घटना मे मृतक जगदीश की पत्नी साधना देवी निवासी मोरहू (चंदापुर ) को दो लाख एवं घायल बृजेश पासी निवासी मोरहू तथा धर्मेन्द्र पाल निवासी मन सैता को 50-50 हजार रूपये का चेक आज़ समाजवादी पार्टी की ओर आर्थिक मदद के रूप मे दिया गया। ज्ञात हो कि घटना की जानकारी पाते ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2 लाख एवं घायलों को 50हजार की आर्थिक सहायता की घोषणाकी थी।
सपा की ओर से जारी आर्थिक सहायता का चेक लेकर सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव, एम एल सी डॉ मानसिंह यादव एवं विधायक श्रीमती गीता शास्त्री, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अमर नाथ मौर्य आज़ पार्टी के नेताओं पदाधिकारियों आदि के साथ पीड़ितों के घर पहुंचे।
इस मौके पर अन्य लोंगो मे प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव दूधनाथ पटेल, प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, आदिल हमजा, राजू पासी, अमर सिंह, खिन्नी लाल पासी, जीत लाल पासी, प्रेम चंद्र मौर्य, श्रीकांत यादव, कुलदीप यादव, पार्षद तारा देवी, बलवीर सिंह, संगम लाल मौर्य, अरविन्द केसरवानी, राकेश पासी, मकबूल हसन आदिसहित ग्रामीण मौजूद रहे।