Home उत्तर प्रदेश सपा ने पप्पू सिंह चौहान को किया निष्कासित

सपा ने पप्पू सिंह चौहान को किया निष्कासित

FATEHPUR NEWS: नवाब अब्दुल समद मकबरे के मामले में सपा ने पप्पू सिंह चौहान को पार्टी से निकाल दिया है।
बताते चलें कि सोमवार को सदर कोतवाली क्षेत्र में मक़बरा – मंदिर विवाद में समाजवादी पार्टी के नेता पप्पू सिंह चौहान के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर के पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते सपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह द्वारा उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया है। हुए इस विवाद में पुलिस द्वारा 10 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है जिसमें भाजपा व अन्य हिंदूवादी संगठनों के नेताओं के साथ ही सपा नेता पप्पू सिंह का भी नाम शामिल है।