Home उत्तर प्रदेश सपा के पूर्व मंत्री का धरना शुरू होते ही हरकत मे जिला...

सपा के पूर्व मंत्री का धरना शुरू होते ही हरकत मे जिला प्रशासन

शहीद पार्क टूटने पर सपा के पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने उठाई पुनर्निर्माण की मांग
KUSHINAGAR NEWS:  हाटा कस्बे के बाघनाथ–गोरखपुर चौराहे पर स्थित शहीद पार्क को ओवरब्रिज निर्माण के चलते एनएचएआई द्वारा तोड़े जाने के विरोध में शुक्रवार सुबह समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। धरने का नेतृत्व पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने किया।पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह सुबह करीब 9 बजे समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि यह शहीद स्मारक आजादी के समय जेल जाने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में बनवाया गया था, जहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते थे। ओवरब्रिज निर्माण के दौरान स्मारक को तोड़ दिया गया, जिससे क्षेत्र के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।उन्होंने प्रशासन से मांग की कि शहीदों की स्मृति को बनाए रखने के लिए किसी उपयुक्त स्थान पर जल्द से जल्द नया शहीद स्मारक बनाया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद रख सकें।धरने की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एडीएम वैभव मिश्रा और सीओ कुंदन कुमार ने पूर्व मंत्री से वार्ता कर उन्हें आश्वस्त किया कि शहीद स्मारक का निर्माण जल्द ही किसी अन्य स्थान पर कराया जाएगा। इस दौरान पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने अपनी मांगों से संबंधित लिखित ज्ञापन भी एडीएम को सौंपा।प्रशासन के आश्वासन के बाद पूर्व मंत्री ने धरना समाप्त करने की घोषणा की।मौके पर एसडीएम योगेश्वर सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी गई।धरने में हाटा नगर पंचायत अध्यक्ष रामानंद सिंह, सपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रणविजय सिंह, लक्षन सिंह, वीरेंद्र सिंह सैथवार, हरेराम सिंह, विंद्रेश यादव सहित समाजवादी पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। आइए देखते है अपने संवादाता यूपी हेड विनय सिंह के साथ कुशीनगर से राम आशीष यादव की खास रिपोर्ट