Home उत्तर प्रदेश सपा का बड़ा ऐलान: जौनपुर में निषादराज और बाबा साहब की जयंती...

सपा का बड़ा ऐलान: जौनपुर में निषादराज और बाबा साहब की जयंती होगी भव्य, तैयार हुई रूपरेखा”

JAUNPUR NEWS: समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिला कार्यालय सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर व्यापक चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जनपद की सभी विधानसभाओं में भगवान निषादराज की जयंती समारोहपूर्वक मनाई जाएगी। साथ ही संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती भी पूरे जिले में भव्य रूप से आयोजित की जाएगी, जिसकी विस्तृत रूपरेखा तैयार कर ली गई है।
उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल को मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद उसकी गहन समीक्षा की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि को समय रहते सुधारा जा सके। बैठक का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। इस दौरान पूर्व मंत्री श्रीराम यादव, पूर्व विधायक लालबहादुर, श्रद्धा यादव, पूर्व प्रदेश सचिव कलीम अहमद सहित कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।