Home उत्तर प्रदेश सपाईयो  ने मनाई छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती

सपाईयो  ने मनाई छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती

JHANSI NEWS: समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय किला रोड़ पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं छोटे लोहिया के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री पं. जनेश्वर मिश्र की जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर समाजवादियों से जनेश्वर मिश्र के बताए रास्तों पर चलकर पार्टी को मजबूत करने की अपील की साथ की अभी से विधानसभा चुनाव के लिए जुटने का आह्वान कर समाजवादी पार्टियों की रीतियों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। छोटे लोहिया की जयंती पर सपा जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह भोजला ने कहा कि छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र सज्जनता एवं सादगी के जीते जागते उदाहरण थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन शोषित, वंचितों एवं पिछ़डों के हितों की लड़ाई में समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवाद की जब भी परिचर्चा होगी उसमें छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र का नाम अवश्य लिया जायेगा। हम सभी सपाजनों को छोटे लोहिया के पदचिन्हों पर चलना चाहिए तभी सच्चा समाजवाद कहलायेगा। छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र  कई बार सांसद और मंत्री रहे लेकिन उन्होंने अपना पूरा जीवन सादगी के साथ व्यतीत किया यहां तक कि उनका स्वयं का मकान भी नहीं था। इस मौके पर  पूर्व महानगर अध्यक्ष मिर्जा करामत बेग, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष सलीम खानजादा, संजय पाल, मोहर सिंह राठौर, श्रीमती रेखा राजपूत, विजय चौरिया, रघुवीर चौधरी, नीरज अग्रवाल, अमित कुशवाहा, आरिफ खान आशीष पटेल, सचिन पाल, सोएब मकरानी मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव राधे लाल बौद्ध ने किया आभार संजय पाल ने व्यक्त किया।