JHANSI NEWS: सनशाइन क्लब के कार्यवाहक अध्यक्ष अमित जैन की अध्यक्षता में होटल जे0एस0 ग्रांड में सदस्यों के उत्सवर्धन हेतु पूल पार्टी का आयोजन किया गया। पूल पार्टी में सदस्यों द्वारा पूल का आनंद लेने के पश्चात कपल्स गेम्स एवं बच्चों के गेम्स कराए गए। कपल गेम्स में सीमा – अमित गुप्ता ने प्रथम रेनू – अरुण पाठक ने द्वितीय एवं रंजन – शरद पहाड़िया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनको सम्मानित किया गया। बच्चों के गेम्स में कु0 गौरी पहाड़िया ने प्रथम कु0 वान्य गुप्ता ने द्वितीयएवं कु0 आध्या जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गेम्स में सफल प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया। पूल पार्टी के संयोजक मधुलता त्रिलोकनाथ अग्रवाल द्वारा सफलतापूर्वक पार्टी को संयोजित करते हुए आकर्षक गेम्स कराए गए। सरिता अग्रवाल द्वारा सभी सदस्यों के मनोरंजन हेतु हाऊ़जी कराई गई। पूल पार्टी में अनुराधा गुप्ता, आंचल जैन, भारती तिगुनायक, संदेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल पीएनबी, बैदेहीशरण सरावगी, सीमा – प्रदीप अग्रवाल नाग वाले, सी0ए0 रोहित जायसवाल, कल्पना- सुभाष मित्तल, सुरक्षा – विलास गुप्ता, संगीता-आदित्य प्रकाश अग्रवाल रश्मि – अरविंद लोहिया, प्रतिभा – सुरेंद्र गुप्ता, सीमा – अमित उपाध्याय, भावना – आशीष कुमार सोनी पीएनबी, पंकज अग्रवाल, साधना- संतोष कुमार अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, राजीव नगरिया, सुष्मिता- आनंद बंसल, मनीषा- मनीष अग्रवाल सपन मोटर्स, नमिता- विकास अवस्थी, अंजलि- अजय निगम, देवेंद्र – शिखा जडिया, आशीष सोनी इत्यादि सम्मिलित हुए। अंत में सचिव वीरेंद्र गुप्ता द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।







