Home उत्तर प्रदेश सनशाइन क्लब ने चरण पादुकाएं वितरित की

सनशाइन क्लब ने चरण पादुकाएं वितरित की

JHANSI NEWS: सनशाइन क्लब झांसी के तत्वावधान में विनोद अग्रवाल यूको की अध्यक्षता, पूर्व शिक्षा मंत्री रविन्द्र कुमार शुक्ला के आतिथ्य संस्थापक अशोक अग्रवाल काका व पूर्व संयुक्त निदेशक मत्स्य  संजय कुमार शुक्ला के सानिध्य एवं संस्थान के संस्थापक सदस्य अनूप बिन्दल – अर्चना बिन्दल के कार्यक्रम संयोजन में आई टी आई सिद्धेश्वर नगर वृद्धाश्रम में सभी वरिष्ठ वृद्धजनों व महिलाओं को श्रृद्धा पूर्वक चरण पादुकाओं का वितरण किया गया।आरम्भ में वरिष्ठजनों ने भजन व प्रभु स्मरण से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तत्पश्चात सभी वरिष्ठ नागरिकों को उनकी साइज के अनुसार चरण पादुकाओं का वितरण करते हुए सनशाइन क्लब झांसी के पदाधिकारी गण व मातृशक्ति ने अत्यन्त सुख का अनुभव किया।
  वृद्धाश्रम में सभी वृद्धजन ने सदस्यों व मातृशक्ति का सानिध्य प्राप्त कर अत्यन्त गर्व का अनुभव किया। सभी परिवार की तरह आपस में बातचीत करते नजर आए। क्लब अध्यक्ष ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। मुख्य अतिथि  रविन्द्र कुमार शुक्ला ने सनशाइन क्लब झांसी को नेक कार्य हेतु साधुवाद देते हुए भविष्य में भी ऐसी ही परियोजनाओं हेतु आशा व्यक्त की. इस अवसर पर वृद्धाश्रम की संचालिका अनुराधा चौहान व सहायक प्रबन्धक प्रमोद शर्मा के साथ क्लब से सम्बद्ध पण्डित प्रदीप कुमार ने अन्य सहायकों के साथ सक्रिय सहयोग किया।क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेन्द्र डालमिया, पूर्व अध्यक्ष संजय लिखधारी, अनिल कुमार नायक, अजय कुमार सिंह राठौर, ममता नायक व बहु रानी तृप्ति बिन्दल ने अतुलनीय सहयोग किया। हिन्दी साहित्य भारती की राष्ट्रीय संयोजिका डॉ रुचि विशेष रुप से कार्यक्रम में शामिल रहीं। कार्यक्रम का संचालन संयोजक अर्चना – अनूप बिन्दल ने करते हुए सभी के प्रति हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया।